फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: Union Minister Rajbhushan Nishad took a dig at Tejashwi Yadav

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- वो लोगों को गुमराह करने में जुटे हैं

Wed, 22 Oct 2025 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि बिहार में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election: Union Minister Rajbhushan Nishad took a dig at Tejashwi Yadav
केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने करारा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को राज्य की योजनाओं और जीविका दीदियों के काम का सही ज्ञान नहीं है, फिर भी वे चुनाव में मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में की गई घोषणाएं उनकी घबराहट को दर्शाती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे जीविका और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि बिहार में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं और उनसे लोगों को कितना लाभ मिल रहा है। पहले उन्हें इसकी जानकारी जुटानी चाहिए, फिर बयान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में क्यों मचा है हंगामा; सोरेन-तेजस्वी डील की चर्चा गरम

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणाएं केवल जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से हैं। वह रोजगार से लेकर ऋण माफी तक कई बातों का वादा कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसी घोषणाएं सिर्फ 'क्रेडिट किलर' साबित होंगी। राजभूषण निषाद ने कहा कि बिहार की जनता राजद के शासनकाल को अच्छी तरह याद करती है और अब उस दौर में लौटना नहीं चाहती।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास का जो काम किया है, उसका लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है। लाखों युवाओं को रोजगार मिला है और जीविका दीदियों ने आत्मनिर्भर बनकर राज्य को सशक्त किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की जनता अब राजद के बहकावे में नहीं आएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार को एक बार फिर भारी समर्थन देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed