फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah Chunav Result 2025 Congress Wasi Ahmed in the fray against former Deputy CM Renu Devi

Bettiah Chunav Result 2025: बेतिया से रेणु देवी 22 हजार वोटों से जीतीं, कांग्रेस के वसी अहमद को मिली हार

Fri, 14 Nov 2025 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 14 Nov 2025 05:32 PM IST
सार

Bihar Bettiah Chunav Result 2025: बेतिया से भाजपा की रेणु देवी के सामने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वसी अहमद मैदान में थे। आज के परिणाम आने के बाद भाजपा की रेणु देवी जीत गईं हैं। 

विज्ञापन
Bettiah Chunav Result 2025 Congress Wasi Ahmed in the fray against former Deputy CM Renu Devi
Bettiah Chunav Result 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया विधानसभा सीट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की सबसे चर्चित और हॉट सीटों में से एक मानी जाती है। इस सीट पर इस बार मुकाबला बेहद था। क्योंकि यहां भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मैदान में थी, जिनके सामने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वसी अहमद चुनावी जंग लड़ रहे थे। 

विज्ञापन

रेणु देवी भाजपा की उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने संगठन से लेकर सत्ता तक का लंबा सफर तय किया है। नीतीश कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई थी, जिससे उनकी प्रशासनिक पहचान और मजबूत हुई।

विज्ञापन
बेतिया के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक पश्चिमी चंपारण जिला भी है। यह जिला तीन अनुमंडल और 18 ब्लाक में विभाजित है। पश्चिमी चंपारण जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें वाल्मीकि नगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया और सिकटा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। आज बात बेतिया विधानसभा सीट की करेंगे। बेतिया पश्चिमी चंपारण का एक महत्वपूर्ण भाग है। यहां पश्चिमी चंपारण का मुख्यालय भी मौजूद है। पूरे देश के साथ ही 1951-52 में ही यहां पर पहली बार चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छठवें राउंड में कांग्रेस एक हजार वोटों से आगे
 छठवें राउंड में कांग्रेस के वसी अहमद एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वसी को 17285 वोट मिले हैं। वहीं, रेणू को 16117 वोट मिले हैं। सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक। कांटे का मुकाबला जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed