फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025: Tej Pratap Yadav reached Mahua and met the farmers news in hindi

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव पहुंचे महुआ, किसानों से की मुलाकात, कहा- बिहार में सरकार सिर्फ लूट रही है

Mon, 13 Oct 2025 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में सरकार सिर्फ लूट रही है। कोई काम नहीं हो रहा है। यहां एसडीओ और बीडीओ आम लोगों को लूटने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ में उनके कार्यकाल में बने मेडिकल कॉलेज को मौजूदा सरकार ने अब तक चालू नहीं किया। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Tej Pratap Yadav reached Mahua and met the farmers news in hindi
किसान से मिलते तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। एनडीए में घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है, जबकि महागठबंधन में इस पर अभी सहमति नहीं बनी है।

विज्ञापन

इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वह इन दिनों अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव अचानक महुआ पहुंचे और वहां किसानों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। खेतों में काम कर रहे किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य मंत्री रहते महुआ के लिए किए गए कार्यों को गिनाया और जनता से मतदान की अपील की।

विज्ञापन


पढे़ं; मधुबनी में सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 से 20 अक्तूबर तक, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में सरकार सिर्फ लूट रही है। कोई काम नहीं हो रहा है। यहां एसडीओ और बीडीओ आम लोगों को लूटने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ में उनके कार्यकाल में बने मेडिकल कॉलेज को मौजूदा सरकार ने अब तक चालू नहीं किया, जबकि इसके शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो मेडिकल कॉलेज को चालू किया जाएगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने लोगों को अपनी पार्टी और चुनाव चिन्ह के बारे में भी जानकारी दी।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने जिस महुआ सीट से इस बार चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी है, वहां से वर्तमान में राजद के मुकेश रोशन विधायक हैं। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पहली बार 2015 में महुआ से चुनाव मैदान में उतारा था। बाद में 2020 के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव ने हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि महुआ से राजद ने मुकेश रोशन को टिकट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed