फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025: Dilip Jaiswal sang an election song at the NDA workers conference, Umesh Kushwaha

Bihar Election: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सुनाया चुनावी गाना, JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कहावतों से समझाया सियासी गणित

Mon, 10 Feb 2025 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:28 PM IST
सार

Bihar Election 2025: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों को मोतियाबिंद हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक बड़ा नेत्र अस्पताल बनवा रहे हैं, जहां चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं की आंखों का ऑपरेशन कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Dilip Jaiswal sang an election song at the NDA workers conference, Umesh Kushwaha
वैशाली में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में घटक दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में NDA गठबंधन ने वैशाली के हाजीपुर स्थित कचहरी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में गठबंधन में शामिल सभी पांचों दलों के प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, जो अपने नेताओं को सुनने के लिए उत्साहित नजर आए। लेकिन इस सम्मेलन की खास बात रही बीजेपी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्षों की अनोखी शैली, जिसमें उन्होंने गाने और कहावतों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गाने के जरिए भरी चुनावी हुंकार
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक गाने के जरिए चुनावी संदेश दिया। उन्होंने मंच से गाया ‘हरा बा कि भग बा, ब्लू बा कि लाल बा, बिहार में NDA की सरकार बा, कानून का राज बा, आज बा, कल भी रहेगा!’
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस गाने पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर जमकर समर्थन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों को मोतियाबिंद हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक बड़ा नेत्र अस्पताल बनवा रहे हैं, जहां चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं की आंखों का ऑपरेशन कराया जाएगा।
 
तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि इसी जिले (वैशाली) से एक युवराज चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते हैं, लेकिन इस बार उन्हें हर हाल में हराना है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग जनता की तकलीफ नहीं समझ सकते।


 
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहावतों में समझाया चुनावी गणित
कार्यक्रम में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार की राजनीति में एक कहावत जोड़ते हुए कहा कि ‘बंद मुट्ठी राखी, खुली मुट्ठी खाकी!’ मतलब यह कि अगर गठबंधन एकजुट रहा, तो कोई भी विपक्षी पार्टी NDA को हरा नहीं सकती।
 
‘तेजस्वी को राघोपुर से भगाना है’
नीतीश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पहले बिहार के लोग लालटेन की रोशनी में जीते थे, लेकिन अब हर घर में बिजली का बल्ब जल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार NDA गठबंधन 225 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि तेजस्वी यादव को राघोपुर से खदेड़ कर भगाना है! जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के हर गांव में अब बिजली पहुंच चुकी है। इसलिए 'लालटेन' की कोई जरूरत नहीं रही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया हुआ, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें पूरी तरह नकार देगी।
 
NDA को बताया 'पांडव'
वैशाली के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के प्रदेश अध्यक्षों ने एक मंच पर आकर NDA की मजबूती का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने NDA के पक्ष में नारेबाजी की और अपने नेताओं को जीत का भरोसा दिलाया।
 
NDA के पांच दल 'पांडव', विपक्ष को बताया 'कौरव'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने NDA के पांचों घटक दलों को 'पांडव' करार दिया और कहा कि चुनाव रूपी महाभारत में हम उन 'कौरवों' (INDI गठबंधन) को हराएंगे, जिनका उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देना है। लोकतंत्र में जीत उसी की होती है, जो जनसेवा को अपना धर्म मानता है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव में NDA की जीत के बाद अब बिहार की बारी है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष को खारिज कर दिया था, और विधानसभा चुनाव में भी वही दोहराया जाएगा।
 
'दिल्ली के बाद अब बिहार की बारी'
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि दिल्ली में विपक्ष का सफाया करने के बाद अब NDA बिहार की जीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। हम अपने विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच जाएंगे और NDA की जीत सुनिश्चित करेंगे।

 
NDA का मूलमंत्र: 'विरासत भी, विकास भी'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने NDA की विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलते हैं। बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां दुनिया भर के छात्र पढ़ने आते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी विकास और सुशासन ही विजयी होगा।
 
'NDA की सरकार ही बिहार को विकसित बनाएगी'
रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने जनता को गुमराह करने की बहुत कोशिश की, लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि NDA बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के अपने संकल्प को पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed