फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Dowry: Newly married woman murdered for dowry in Bettiah, attempt to destroy evidence by burning body

Bihar Dowry: बेतिया में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

Mon, 23 Sep 2024 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

Bihar Dowry Cases: थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति नवरत्न पासवान, ससुर प्रेमचंद पासवान, सास सरोजा देवी, देवर लखन पासवान, ननद लालसा देवी और राजेंद्र पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Bihar Dowry: Newly married woman murdered for dowry in Bettiah, attempt to destroy evidence by burning body
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के गौनाहा थानाक्षेत्र के पकड़ी बिसौली गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से उसके शव को जला दिया गया। मृतका की पहचान राजनंदनी (25) के रूप में हुई है। मृतका नवरत्न पासवान की पत्नी थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मृतका के भाई मुकेश कुमार ने शिकारपुर पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी 18 मई 2023 को नवरत्न पासवान से हुई थी। ससुराल पक्ष लगातार 50 हजार रुपये और फर्नीचर की मांग कर रहा था। इन मांगों को पूरा न करने पर राजनंदनी को प्रताड़ित किया जाता था और धमकाया जाता था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
मुकेश ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को उसकी बहन की हत्या कर दी गई और आनन-फानन में शव को जला दिया गया। जब परिवार को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने देखा कि शव को चिता पर रखा जा चुका था। परिजनों ने जब थाना में आवेदन दिया, तब तक मृतका का शव पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति नवरत्न पासवान, ससुर प्रेमचंद पासवान, सास सरोजा देवी, देवर लखन पासवान, ननद लालसा देवी और राजेंद्र पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed