फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar DGP expressed concern over the Muzaffarpur incident, know what he said

Bihar News: आत्महत्या की घटना पर डीजीपी की सख्ती, तथाकथित गुंडा बैंक व सूदखोरों पर जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 18 Dec 2025 02:34 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 02:34 PM IST
सार

वैशाली पहुंचे बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने मुजफ्फरपुर की आत्महत्या की घटना पर चिंता जताते हुए गुंडा बैंक और सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया। इस दौरान उन्होंने शहीद जवान अमिताभ बच्चन की प्रतिमा का अनावरण कर उनके परिजन को सहायता भी प्रदान की।

विज्ञापन
Bihar DGP expressed concern over the Muzaffarpur incident, know what he said
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार दिखाई सख्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने मुजफ्फरपुर में सामने आई आत्महत्या की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य सरकार सूदखोरी और तथाकथित “गुंडा बैंक” चलाने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों पर अलग से कानून बनाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वैशाली पहुंचे डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध के मामलों में कमी आई है, लेकिन हर अपराध पुलिस के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

शहीद जवान की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा
इस दौरान डीजीपी सराय थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने बैंक लूट के दौरान अपराधियों की गोली से शहीद हुए जवान अमिताभ बच्चन की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहीद जवान की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा और पुलिस विभाग की ओर से लगभग 43 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने शहीद जवान अमिताभ बच्चन के साहस और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण देते हुए पुलिसकर्मियों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने पुरुषार्थ और बहादुरी का प्रदर्शन अपराध नियंत्रण और जनता की मदद के लिए करें, न कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए।

गौरतलब है कि 24 अक्तूबर 2023 को सराय बाजार में बैंक लूट के बाद फरार हो रहे अपराधियों से मुकाबला करते हुए सराय थाना में तैनात जवान अमिताभ बच्चन वीरगति को प्राप्त हुए थे। अपराधियों की गोली लगने से वह शहीद हो गए थे।



ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल

'सरकार और पुलिस दोनों इस मामले को लेकर गंभीर'
वहीं, डीजीपी ने मुजफ्फरपुर में हुई आत्महत्या की घटना को लेकर कहा कि सरकार और पुलिस दोनों इस मामले को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि गुंडा बैंक के जरिए सूदखोर भारी ब्याज वसूलते हैं, जिससे कर्जदार मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस जल्द ही कठोर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed