फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Criminal shoots minor on charges of harassing another man girlfriend chaos ensues after incident

Bihar: दूसरे की गर्लफ्रेंड छेड़ने के आरोप में नाबालिग को अपराधी ने मारी गोली, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल

Thu, 24 Oct 2024 05:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar Criminal shoots minor on charges of harassing another man girlfriend chaos ensues after incident
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर रोड संख्या-4 के पास अपराधियों ने एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है। घायल किशोर की पहचान राजपूत नगर रोड संख्या चार निवासी धर्मेंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को देखने में लगी हुई है तो पुलिस पकड़ने के लिए आरोपी को छापेमारी करने में लगी हुई है। बताया गया कि पासवान चौक के रहने वाले आरोपी के गर्लफ्रेंड को छेड़ने का आरोप लगाया, गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। नाबालिग के पैर में गोली लगी है। इसके इलाज करने में डॉक्टर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में घायल विक्की ने बताया कि हम लोग राजपूत नगर रोड नंबर-4 के पास बैठे थे। तभी बाइक सवार होकर अपराधी आया और कहा कि तुम मेरे गर्लफ्रेंड को छेड़ते हो तो हमने कहा कि हम नहीं छेड़ते हैं। इस बात पर वह पिस्तौल निकाल कर हम पर गोली चल दिया। तीन गोली चलाया था, एक गोली मेरे दाहिने पैर के एड़ी के पास लगा है।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि राजपूत नगर रोड संख्या-4 के पास एक किशोर को गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed