{"_id":"664f4ff5000168ed9e04f180","slug":"bihar-crime-young-man-chased-after-being-thrown-from-tempo-shot-dead-three-shells-recovered-from-the-spot-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दिनदहाड़े टेंपो से उतारकर युवक को खदेड़ा, गोली मारकर हत्या की, घटनास्थल से तीन खोखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दिनदहाड़े टेंपो से उतारकर युवक को खदेड़ा, गोली मारकर हत्या की, घटनास्थल से तीन खोखे बरामद
Thu, 23 May 2024 07:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 07:47 PM IST
सार
सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला व फतहपुर के एनएच 77 पर कुछ बदमाशों ने एक युवक को टेंपो से उतारकर हाईवे से करीब 400 मीटर दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के तीन खाली खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में कुछ लोगों ने दिन-दहाड़े एक युवक को टेंपो से उतारकर उसकी हत्या कर दी। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला व फतहपुर मुख्य एनएच 77 की है, जहां तीन बदमाशों ने युवक को टेंपों से उतारकर एनएच से करीब 400 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी से सोनबरसा की तरफ जा रहे एक टेंपो सवार युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके टेंपो से उतारकर उसे खेत में खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और ना ही मृतक की शिनाख्त हो पाई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ लोगों का कहना है कि एक नकाबपोश बदमाश के हाथ में रॉड देखा गया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन