{"_id":"66a8ad7fb394949678047c53","slug":"bihar-crime-watches-worth-rs-10-lakh-stolen-in-mumbai-recovered-from-motihari-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंबई में चोरी 10 लाख की घड़ियां मोतिहारी से बरामद, लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंबई में चोरी 10 लाख की घड़ियां मोतिहारी से बरामद, लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस
Tue, 30 Jul 2024 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:38 PM IST
सार
Motihari Crime: मुंबई पुलिस ने मुंबई से चोरी हुई 25 लाख की घड़ियों में से दस लाख की घड़ियां मोतिहारी में छापामारी कर बरामद कर ली हैं। इस मामले में शटर कटवा गिरोह का एक आरोपी मुंबई से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
घोड़ासहन से छापामारी में बरामद हुईं घड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में शटर तोड़कर हुई 25 लाख की घड़ी चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने मोतिहारी पुलिस की मदद से मोतीहारी के घोड़ासहन में छापामारी कर करीब 10 लाख की घड़ी बरामद की हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घोड़ासहन के हसन नगर में स्थित मोबिन देवान के घर में छापामारी कर उक्त चोरी की घड़ियां बरामद की गई हैं। उसके बाद मुंबई पुलिस बरामद हुई घड़ियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीती 19 जुलाई की सुबह शटर कटवा गिरोह के बदमाशों ने एक घड़ी शोरूम का शटर तोड़ कर 25 लाख की महंगी घड़ियां चुरा ली थीं। उसके बाद मुंबई पुलिस ने शटर कटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य मोबिन देवान को मुंबई में ही छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया था। अब उसकी निशानदेही पर उसके घर में ही छापामारी कर उक्त घड़ियां बरामद की गई हैं। मुंबई पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मोतिहारी के घोड़ासहन का शटर कटवा गिरोह पूरे देश में कुख्यात है। लगभग देश के कोने-कोने की पुलिस लगातार घोड़ासहन में किसी न किसी मामले को लेकर छापामारी करती रहती है। बता दें कि पिछले दो दिन पहले ही महाराष्ट्र पुलिस 53 लाख के आईफोन चोरी मामले में घोड़ासहन से एक शटर कटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य को मोतिहारी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई थी।
विज्ञापन