{"_id":"667122329aaadd1bfb0a4630","slug":"bihar-crime-six-criminals-including-2-notorious-criminals-arrested-in-sitamarhi-drugs-and-weapons-recovered-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीतामढ़ी में दो कुख्यात समेत छह बदमाश गिरफ्तार, मादक पदार्थ और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीतामढ़ी में दो कुख्यात समेत छह बदमाश गिरफ्तार, मादक पदार्थ और हथियार बरामद
Tue, 18 Jun 2024 11:29 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:29 AM IST
सार
Sitamarhi Crime: सीतामढ़ी में दो थानों की पुलिस ने दो कुख्यात समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से मादक पदार्थ और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
दो थानों की पुलिस ने छह अपराधी पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड और चोरौत थाना पुलिस ने दो कुख्यात समेत छह युवकों को गांजा और देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सुरसंड थाना परिसर में डीएसपी अतनु दत्ता ने सोमवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरसंड पुलिस को रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर होते हुए मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग बॉर्डर पार करने वाले हैं। उस सूचना पर सुरसंड पुलिस द्वारा पुअनि राजेश कुमार, सअनि अरुण कुमार पुरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
उक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बॉर्डर पर पहुंच कर बॉर्डर पार कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो 300 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। गिरफ्तार अपराधियों में से एक की पहचान सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी शिव शंकर सहनी पिता रविंद्र साहनी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे की पहचान परम कुमार उर्फ प्रमोद कुमार पिता महेश राउत के रूप में हुई है। इस संबंध में पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि शिव शंकर सहनी के ऊपर पूर्व से सीतामढ़ी जिला के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। यह दोनों कुख्यात अपराधी हैं।
विज्ञापन
वहीं, चोरौत थाना पुलिस ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक देशी कट्टा सहित कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि रविवार की रात में चोरौत थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी खोरिया बगीचा में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर चोरौत थानाध्यक्ष सुखविंद्र नैन, पुअनि पुनित कुमार आदि सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घेराबंदी कर कुल चार अपराधियों को एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। वहीं, इन अपराधियों की तलाशी में उनके पास से एक कट्टा, एक गोली, एक चाकू और चार मोबाइल बरामद किए गए।