{"_id":"66d5ada170dc7a585f06e0fa","slug":"bihar-crime-rs-2-lakh-looted-from-csp-in-broad-daylight-in-motihari-rs-30-thousand-snatched-from-a-woman-too-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में दिनदहाड़े सीएसपी से दो लाख रुपये की लूट, एक महिला से भी 30 हजार की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में दिनदहाड़े सीएसपी से दो लाख रुपये की लूट, एक महिला से भी 30 हजार की छिनैती
Mon, 02 Sep 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:50 PM IST
सार
Bihar Crime Rises: मोतिहारी में एक ही थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े लूट और छिनैती की घटना घट गई, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। एक ओर जहां सीएसपी से लाखों की लूट हो गई वहीं दूसरी ओर एक महिला से बैंक के बाहर नकदी छीन ली गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के केसरिया थानाक्षेत्र में एक लूट और एक छिनैती की घटना दिनदहाड़े घट गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाक्षेत्र के महमदपुर गांव में स्थित सीएसपी से अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना पाकर चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष उदय कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महमदपुर गांव में सेंट्रल बैंक का सीएसपी संचालित होता है, जिसके संचालक रंजीत कुमार हैं। रंजीत कुमार सुबह साढ़े दस बजे के करीब ज्यों ही सीएसपी का शटर खोलकर अंदर घुसे कि अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी भी पहुंच गए। फिर अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिए और खजुरिया की ओर निकल गए।
विज्ञापन
दूसरी वारदात बैंक ऑफ इंडिया के सामने घटी। जहां शांति देवी नामक महिला बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जैसे ही बैठी, उसी वक्त एक महिला ने उसके रुपये उड़ा लिए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन