फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News Vaishali Sensation spread when a girl's decomposed body was found in a suitcase

Bihar Crime News: लड़की के चेहरे पर तेजाब डालने के निशान, गला कटा! सूटकेस में शव मिलने के बाद गांव में दहशत

Sat, 13 Sep 2025 07:44 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 07:44 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र में सुरहा पुल के पास सूटकेस से एक लड़की का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरे पर तेजाब और गले पर धारदार हथियार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime News Vaishali Sensation spread when a girl's decomposed body was found in a suitcase
सूटकेस से एक लड़की का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र के सुरहा पुल के पास एक लड़की का शव सूटकेस में बंद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को खबर दी। जानकारी के अनुसार, लड़की के चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने के निशान हैं और गला काटे जाने के भी सबूत मिले हैं। बताया जाता है कि पुल के पास से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक सूटकेस लावारिस हालत में पड़ा है। सूटकेस खोलने पर उसमें लड़की का शव मिला, जो पूरी तरह सड़ा-गला था।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्राथमिक अनुमान है कि लड़की की हत्या कर उसका शव सूटकेस में डालकर यहां फेंक दिया गया। घटना के बाद सुरहा पुल और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की तहकीकात में जुटी टीम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सहदेई थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। संभव है कि यह शव एक सप्ताह पुराना हो। पुलिस लड़की की पहचान करने और पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Bihar: जेपी नड्डा की बैठक से पहले BJP ऑफिस के सामने बवाल, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सर्वेक्षण कर्मी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed