फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Five-year-old girl accused arrested, preparations for speedy trial

Bihar Crime: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

Mon, 26 Jan 2026 10:20 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 10:20 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है, जहां महिला चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Five-year-old girl accused arrested, preparations for speedy trial
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य वारदात में पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मुशहरी थाना पुलिस ने बताया है कि सभी साक्ष्यों को कोर्ट में पेश कर आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मुशहरी थाना क्षेत्र के ही एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता पांच साल की बच्ची की स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। एसकेएमसीएच में महिला चिकित्सकों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है और उसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इस मामले में पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि शनिवार की देर रात बच्ची और गिरफ्तार आरोपी की एसकेएमसीएच में चिकित्सकीय जांच कराई गई थी। इसके बाद रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- भारी पड़ा भरोसा: दोस्त का अपहरण कर मांगी पांच लाख रुपये फिरौती, मारा-पीटा भी; नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था

थानेदार ने यह भी बताया कि सभी साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत कर आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि उसे जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार की दोपहर एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद लहूलुहान हालत में परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़िता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed