फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Doctor brutally murdered in Sheohar, body thrown under dam

Bihar Crime: शिवहर में डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, शव बांध के नीचे फेंका गया; पत्नी और 4 बच्चों की दुनिया उजड़ी

Fri, 26 Sep 2025 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 05:44 PM IST
सार

Bihar Crime: पत्नी अनीता देवी ने कहा कि वे रात 10 बजे इलाज करने महदेवा गए थे। लौटते समय अपराधियों ने मेरी पूरी दुनिया उजाड़ दी। सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar Crime: Doctor brutally murdered in Sheohar, body thrown under dam
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहिया वार्ड नंबर 08 में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने देहाती डॉक्टर विजय कुमार उर्फ योगेन्द्र साह (50 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर महदेवा से मरीजों का इलाज कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोर्ठा बाजार और बेलहिया के बीच अपराधियों ने उन पर हमला किया। डॉक्टर को लगभग 30 बार चाकू से गोदा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में हमलावरों ने उनकी साइकिल तोड़कर शव को बांध के नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

डॉक्टर विजय कुमार बेलहिया वार्ड 08 निवासी स्व. सोनेलाल साह के पुत्र थे। वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक के रूप में सेवा दे रहे थे और लोगों को पैसे का लेन-देन भी कराते थे। उनकी पत्नी अनीता देवी और चार पुत्र हैं। पत्नी अनीता देवी ने कहा कि वे रात 10 बजे इलाज करने महदेवा गए थे। लौटते समय अपराधियों ने मेरी पूरी दुनिया उजाड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; कैमूर में भाजपा को झटका, पूर्व विधायक बृज किशोर बिंद और निरंजन राम राजद में शामिल

सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तेज जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि डॉक्टर की हत्या के पीछे कौन-सी साजिश है। पुलिस टीम मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed