फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar CM Pragati Yatra CM Nitish Kumar said to Jeevika sisters everyone is born from womb of mother

Bihar CM Pragati Yatra: जीविका दीदियों से सीएम नीतीश कुमार बोले- सभी लोग मां के पेट से ही जन्म लेते हैं

Tue, 24 Dec 2024 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा दूसरे दिन बिहार के मोतिहारी में पहुंची। इस दौरान सीएम नीतीश बोले, सभी लोग मां के पेट से ही जन्म लेते हैं।

विज्ञापन
Bihar CM Pragati Yatra CM Nitish Kumar said to Jeevika sisters everyone is born from womb of mother
सीएम नीतीश कुमार सहित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर मंगलवार को मोतिहारी के केसरिया प्रखंड के सुंदरापुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुंदरापुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश कुमार ने अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया और 200 करोड़ रुपये की लागत से 105 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, हम लोग हर वर्ग का विकास चाहते हैं। महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं और हम इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, सभी लोग मां के गर्भ से ही जन्म लेते हैं। मां है, तभी तो हम सब हैं। पहले के लोग महिलाओं के विकास के बारे में नहीं सोचते थे, लेकिन हमने शुरू से ही महिलाओं के लिए काम किया है और करते रहेंगे।
विज्ञापन




सुगौली के लिए भरी उड़ान
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन वे मोतिहारी के केसरिया पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर से सुगौली के लिए उड़ान भरी। सुगौली में मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के पहले जीविका भवन का निरीक्षण किया और पोखर के जीर्णोद्धार सहित अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण व शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन अलर्ट मोड पर 
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। मोतिहारी के जिलाधिकारी के अवकाश पर होने के कारण प्रगति यात्रा की जिम्मेदारी पूर्व डीएम शीर्षत कपिल अशोक को सौंपी गई थी। वहीं, मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्वयं पुलिस व्यवस्था की निगरानी की। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, कृष्णनंदन पासवान, जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, विधायक शालिनी मिश्रा, जदयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी सहित अन्य जदयू नेता भी उपस्थित थे।





सीएम नीतीश कुमार ने किया ये एलान

  • सीताकुंड धाम के परिसर और संपर्क पथ का विकास किया जाएगा। इसके निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

  • मेहसी उज्हिलपुर पंचायत के इब्राहिमपुर ग्राम में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

  • चिरैया शांति चौक से भेलवा बाजार घोड़ासहन तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को यातायात में सुविधा मिलेगी।

  • गांधी उच्च विद्यालय, बड़हरवा लखनसेन का विकास किया जाएगा। इस स्थल पर चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी लगभग छह महीने तक ठहरे थे तथा उनके द्वारा प्रथम बुनियादी विद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

  • वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी।

  • लाल-बकेया नदी पर बलुआ-गुआबारी के सामने RCC पुल का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed