फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar assembly election 2025 satta ka sangram vaishali People told on which issues they will vote

Satta Ka Sangram Live: वैशाली में चाय की चुस्की पर खुले वोटरों के राज, बताया किन मुद्दों पर करेंगे मतदान

Fri, 17 Oct 2025 09:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 09:53 AM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 6 और 11 नवंबर को होगी। जनता के बीच जाकर चुनावी माहौल और मुद्दों को समझने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज, 17 अक्टूबर को वैशाली पहुंचा। 

विज्ञापन
bihar assembly election 2025 satta ka sangram vaishali People told on which issues they will vote
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सियासत में अब चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। हर दिन नए चेहरे, नए समीकरण और नई कहानियां सामने आ रही हैं। इस बार यह कहानी लिखी जा रही है वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर, जहां राजनीति सिर्फ की नहीं जाती, बल्कि जी जाती है। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पहुंचा है इसी भूमि पर, जहां चौपालों में बहस गर्म है, गलियों में चर्चाओं की गूंज है और हर दिल में एक ही सवाल, 'इस बार किसके साथ है वैशाली?' सुबह की चाय से लेकर शाम की पंचायत तक जनता का मूड बदलता दिख रहा है। तो आइए, जानते हैं लोगों की राय, सियासी समीकरण और उम्मीदों की दिशा, क्योंकि यहीं से तय होगी सत्ता की नई कहानी सिर्फ ‘सत्ता का संग्राम’ पर।
विज्ञापन


लोगों के पास नहीं है रोजगार

स्थानीय निवासी विनोद शाह ने कहा, "लालगंज में विकास के काम नहीं हुए हैं। बस इधर-उधर छोटी-छोटी सड़कें बनाई गई हैं। यहां कोई बड़ी कंपनी नहीं आई है, इसलिए लोगों को रोजगार नहीं मिला। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'PM मोदी के नाम पर देंगे वोट'

रामेश्वर कुमार ने कहा, "फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। पिछले 20 साल में कुछ काम जरूर हुआ है, लेकिन हमारी उम्मीद के अनुसार नहीं। इसलिए हम लोग इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट देंगे।"


'लालगंज का विकास हुआ'

नवल सिन्हा ने कहा, "NDA सरकार के दौरान लालगंज का विकास हुआ है। कुछ लोग कहते हैं कि अगर यहां कोई बड़ी कंपनी लगती तो लोगों को रोजगार मिलता। लेकिन यहां विकास भी हुआ है। यहां 72 एकड़ में बुद्ध समन्वय पार्क बनाया गया है, जो भगवान बुद्ध की अस्थि कलश को समर्पित है। इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास हुआ है। लोकतंत्र हैं, जो चाहे लोग बोल सकते हैं।  उन्होंने तेजस्वी यादव के बारे में कहा, "उनके पिताजी की सरकार 15 साल तक रही। उनके समय में कितनी फैक्ट्रियां खुलीं और कितनी चीन की फैक्ट्री बंद हो गई।"

सुल्तान मोहम्मद ने कहा, "बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है। लेकिन बिहार के लोग राजनीति का शिकार हो गए। उन्हें मजदूरी करने के लिए मजबूर किया गया। बिहार के लोग मेहनती हैं। बड़े-बड़े पूंजीवादियों ने बिहार के युवाओं का शोषण किया है। शुरू में बिहार का विकास हुआ था।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed