फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Accident: Two bikes collide head-on in Bettiah; One person died on spot, other seriously injured

Bihar Accident: बेतिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर; एक की व्यक्ति की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sun, 24 Mar 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Mar 2024 02:58 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Two bikes collide head-on in Bettiah; One person died on spot, other seriously injured
मृतक जामदार महतो, शव को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के पास की है, जिसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर बैठनिया गांव निवासी प्रयाग महतो के बेटे जामदार महतो (45) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अमवा गांव निवासी मनोज यादव (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं, घायल व्यक्ति का गंभीर स्थिति में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतक जामदार महतो थवइया चौक पर निजी क्लीनिक संचालित करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात 9:30 बजे जामदार थवइया चौक से अपने निजी क्लीनिक को बंद कर घर जा रहा था। वहीं, उल्टी दिशा से आ रहा बाइक सवार मनोज यादव चीनी मिल से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें जामदार महतो की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल से मौके पर पहुंची एंबुलेंस हादसे में शिकार हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने जामदार महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed