फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Accident: Tragic accident in Vaishali, four-year-old child dies after being hit by a Toto

Bihar Accident: वैशाली में दर्दनाक हादसा, टोटो की ठोकर से चार साल के बच्चे की मौत; परिवार में कोहराम

Tue, 26 Aug 2025 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर कार्रवाई की गई है और मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Tragic accident in Vaishali, four-year-old child dies after being hit by a Toto
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर पंचायत के अनवरपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने खेल रहे 4 वर्षीय कार्तिक कुमार की टोटो की ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। कार्तिक, विजय कुमार साह का बेटा था।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन, 29 अगस्त को राहुल गांधी का होगा स्वागत; 1 सितंबर को रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कार्तिक घर के सामने खेल रहा था तभी तेज रफ्तार टोटो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर कार्रवाई की गई है और मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed