{"_id":"668154334a58263cd10440c2","slug":"bihar-a-jawan-shot-himself-in-ssb-camp-on-indo-nepal-border-in-sitamarhi-died-on-spot-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप में एक जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप में एक जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
Sun, 30 Jun 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
Sitamarhi News: थानाध्यक्ष ने कहा कि डीएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल जांच चल रही है। वहीं कैंप के अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के पास शव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
घटना को लेकर अधिकारी कुछ कहने से बच रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप में रविवार को एक जवान ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। गोली उसके चेहरे के पास गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुद को गोली मारने का क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है और न ही कोई अधिकारी और कर्मी कुछ बता रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान पंजाब का रहने वाला था। जवान की पहचान जगमोहन सिंह के रूप में की गई है। वह 20वीं बटालियन में तैनात थे। काफी गहमागहमी और जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां कोई भी अधिकारी या कर्मी न तो वीडियो बनाने दे रहे हैं और न ही कुछ बोल रहे हैं। इतना ही नहीं आक्रोश में आकर उनके द्वारा बोला जा रहा है कि थाने से समझिए एफआईआर वहीं होगी।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष ने कहा कि डीएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल जांच चल रही है। वहीं कैंप के अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के पास शव भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस जवान के दोस्तों और परिजनों से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन