फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: A crazy sadhu beat young man to death in Motihari; People caught accused and handed him over to police

Bihar: मोतिहारी में एक सनकी साधु ने एक युवक की पीट-पीट कर की हत्या; लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 29 Mar 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 07:03 PM IST
सार

Motihari News: नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि एक सनकी साधु द्वारा पीट-पीट कर एक युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। उसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: A crazy sadhu beat young man to death in Motihari; People caught accused and handed him over to police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक सनकी साधु द्वारा एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के पास की है। हालांकि आसपास के लोगों ने सनकी साधु को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, मृतक की पहचान रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि आरोपी साधु की पहचान प्रभाकर पांडेय के रूप में हुई है, जो नरसिंह बाबा मंदिर के मठ परिसर में बने एक मकान में रहता है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल कुमार मूल रूप से कोटवा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर खास गांव का रहने वाला था। वह वर्तमान में रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र में रहता था। उसके पिता बाहर रहते हैं और मां जिले में ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि राहुल दोपहर में नरसिंह बाबा मंदिर के पीछे गया था। उसी दौरान सनकी साधु प्रभाकर पांडेय बांस लेकर आया और बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह राहुल को तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसके बाद आरोपी साधु मौके से फरार हो गया और खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। वहीं, आस-पास के लोगों ने इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस गेट खोलने के लिए काफी देर तक दरवाजे को पीटती रही, पर आरोपी साधु ने गेट नहीं खोला। फिर पुलिस ने खिड़की तोड़ कर उसे बाहर निकाला और पकड़कर थाने ले गई। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरोपी साधु पुलिस के समक्ष खुद को निर्दोष बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के वक्त वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी महिला दुलारी देवी ने बताया कि जब राहुल चिल्ला रहा था। तब दौड़कर मैं वहां गई तो देखा कि साधु बांस से राहुल को निर्दयी की तरह मार रहा था। उसने मारते-मारते राहुल की जान ले ली। वहीं, अन्य चश्मदीद गुड्डू कुमार ने बताया कि जब चिल्लाने की आवाज सुनी तो गंजी पहने ही दौड़कर आया। वहां देखा कि राहुल को बांस से मार रहे साधु पर खून सवार था।

 
नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि एक सनकी साधु द्वारा पीट-पीट कर एक युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। उसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed