फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: 7 members of highway robber gang arrested in Sitamarhi, 4 real brothers also included among accused

Bihar: सीतामढ़ी में हाईवे लुटेरा गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों में चार सगे भाई भी शामिल

Thu, 11 Apr 2024 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 11 Apr 2024 08:30 PM IST
सार

Sitamarhi News: एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश एनएच 77 पर लूट और छिनैती की घटना को अंजाम देते थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से हथियार, नकदी और लूट का सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: 7 members of highway robber gang arrested in Sitamarhi, 4 real brothers also included among accused
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एनएच लुटेरा गिरोह के सात सदस्यों को एक साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जिला पुलिस ने अंतरजिला हाईवे लूटेरा गिरोह का खुलासा भी किया है। इस गिरोह में मुजफ्फरपुर से चार सगे भाई भी शामिल हैं। जबकि सीतामढ़ी के तीन अन्य लोग भी गिरोह का हिस्सा हैं। पुलिस ने चारों भाइयों समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने लूटी गई दो बाइक और करीब एक दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सभी बदमाश एनएच 77 पर लूट और छिनैती की घटना को अंजाम देते हैं। इसके बाद सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गई। बदमाशों के पास से तीन कट्टे, 3 कारतूस, पुपरी और सीतामढ़ी में हुए लूट कांड में लूटी गई दो बाइक को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना वार्ड 11 भतहंडी निवासी सह वर्तमान में नगर थाना के बरियारपुर बिस्मिल्लाह चौक निवासी शेख मो. हसन के बेटे शेख रेयाज उर्फ रेहान उर्फ गुड्डु, शेख इरफान उर्फ रेहान, शेख सद्दाम, शेख रिजवान के रूप में की गई है। वहीं, नगर थाना के भूपभैरो निवासी दिवंगत बच्चु पासवान के बेटे रत्नेश कुमार, बरियारपुर वार्ड 37 निवासी सत्यनारायण पासवान के बेटे सुनील कुमार और विन्दा राय के बेटे भरत राय के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ सदर रामकृष्णा ने बताया कि नगर थाना को सूचना मिली कि बरियारपुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इसके बाद टीम ने कार्रवाई कर पांच अपराधियों को अवैध हथियार, लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 
गौरतलब है कि बीते दिन पुपरी थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर लूटपाट और नगर थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर और गोली मारकर बाइक लूट की घटना को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। साथ ही इस गिरोह द्वारा मौका मिलते ही मोबाइल, पर्स, चेन और नकदी आदि की छिनैती की घटना को भी अंजाम दिया जाता था। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों को पुपरी और सीतामढ़ी के लूटकांड के मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed