{"_id":"67aca1616bad7fe9200fb27d","slug":"bettiah-suspicious-death-of-newly-married-woman-in-in-laws-house-family-accuses-dowry-murder-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; तीन महीने पहले बनी थी दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; तीन महीने पहले बनी थी दुल्हन
Wed, 12 Feb 2025 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:55 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। यह घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के चक्की पकड़ी गांव की है। मृतका की पहचान नौशाद मियां की पत्नी करीना खातून (22) के रूप में की गई है। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता शमशेर मियां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन महीने पहले नौशाद मियां से की थी। तब उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार दहेज स्वरूप जो देना था, सो दिया। हालांकि ससुराल जाने के बाद उनकी बेटी के पति और उसके ससुराल वाले दहेज में हमेशा सोने की चेन और बाइक की मांग करते थे। यह सामान न दे पाने पर हमेशा उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
इधर, शिकारपुर इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर शव को बिस्तर पर लिटाया गया था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि नवविवाहिता की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन