{"_id":"678e598385d1f6bf3e03c336","slug":"bettiah-news-girl-commits-suicide-after-being-separated-from-her-lover-family-rejects-love-affair-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide In Love Affair: पिता के आगे हारी बेटी की जिद, प्रेमी का साथ न मिलने पर की खुदकुशी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide In Love Affair: पिता के आगे हारी बेटी की जिद, प्रेमी का साथ न मिलने पर की खुदकुशी; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 20 Jan 2025 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:41 PM IST
सार
Bettiah News: मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब वह नहीं मान पाए, तो नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हियां गांव में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना ने परिवार और गांव में गहरी शोक की लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृत युवती की पहचान खम्हियां गांव के निवासी मंजूर मियां की बेटी रोबिना खातून (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम रोबिना ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार के सदस्य और आसपास के लोग बेहद शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
मृतका के पिता मंजूर मियां ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। यह प्रेम संबंध स्कूल के समय से था और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया था। कुछ महीने पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका घरवालों को बिना बताए नेपाल भागकर वहां छिपकर रह रहे थे। उनके गायब होने के बाद परिवार ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन लड़के के परिवार ने उसे शादी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की को परिवार के पास वापस लौटा दिया। हालांकि लड़की की जिद थी कि वह उसी लड़के के साथ रहना चाहती थी। जबकि उसके परिवार ने उसे किसी और से शादी करने की सलाह दी थी। इसपर पंचायत भी हुई, जिसमें मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। पंचायत ने मामले को रफा-दफा किया, लेकिन रोबिना अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही।
मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी ने उसी लड़के के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब वह नहीं मान पाए, तो नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इनरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। अगर आवेदन मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।