{"_id":"6701301b2190dee2a500f5c0","slug":"bettiah-news-fire-broke-out-while-cooking-food-7-houses-burnt-to-ashes-owner-of-one-house-also-got-scorched-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में खाना बनाते समय लगी आग; सात घर जलकर राख, एक मकान का मालिक भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में खाना बनाते समय लगी आग; सात घर जलकर राख, एक मकान का मालिक भी झुलसा
Sat, 05 Oct 2024 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:55 PM IST
सार
Bettiah News: अंचलाधिकारी प्रज्ञा नयनम ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी मिल गई है। पीड़ितों की सहायता के लिए कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया के योगापट्टी थानाक्षेत्र के चौमुखा पंचायत स्थित सेढा टोला गांव में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। इस हादसे में सात घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जबकि आग बुझाने के दौरान एक मकान का मालिक दीना यादव गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब दीना यादव के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लगी और तेजी से फैल गई। इसके चलते लालबचन यादव, जगरनाथ यादव, दुर्योधन यादव, आनंद यादव, सुभाष यादव और सुरेंद्र यादव के घर भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस आग लगने की इस घटना में कपड़े, राशन, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस कारण करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वे अपने घरों से कुछ भी बचा नहीं सके।
विज्ञापन
वहीं, आग की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। साथ में दमकल विभाग की टीम ने भी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घरों का सारा सामान जल चुका था। आग लगने की सूचना पर पुलिस और अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अंचलाधिकारी प्रज्ञा नयनम ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी मिल गई है। पीड़ितों की सहायता के लिए कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अग्निकांड ने गांव में मातम का माहौल बना दिया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन की ओर से मिलने वाली मदद की आस में हैं।