फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: DM Dinesh Rai says negligence in revenue related work will not be tolerated

Bihar News: राजस्व से जुड़े काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम बोले- कार्यालयों की कराई जाएगी औचक जांच

Wed, 07 Aug 2024 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

Bettiah News: डीएम दिनेश राय ने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी और आरओ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे तथा कर्मियों पर नजर बनाकर रखेंगे। बिचौलिए कार्यालय पर हावी न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
Bettiah News: DM Dinesh Rai says negligence in revenue related work will not be tolerated
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते डीएम दिनेश कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बुधवार को प्रखंड सभागार बगहा में बगहा अनुमंडल के बगहा-1, बगहा-2, भितहा, रामनगर, पिपरासी, मधुबनी और ठकराहा अंचल द्वारा किए जा रहे राजस्व कार्यों की हल्कावार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अभियान बसेरा-2 अंतर्गत भूमिहीनों को वासभूमि के लिए पर्चा वितरण, सरकारी जमीन एंट्री स्टेट्स, ऑनलाइन म्यूटेशन, मुख्यमंत्री/जिला जनता दरबार, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, परिमार्जन, अंकेक्षण, विधानसभा से संबंधित प्रश्न, अतिक्रमण, पंचायत सरकार भवन, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, खास महल और ई-मापी आदि के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन

 
‘कार्यों को ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित करें’
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए राजस्व कार्यों को ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। माननीय न्यायालय सहित अन्य कार्यों से संबंधित संचिका, अभिलेख को विधिवत मेंटेन किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन की सुदृढ़ीकरण और अपेक्षित सुधार के उद्देश्य से यह समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई है। सभी राजस्व अधिकारी और अमीन पारदर्शी तरीके से विधिसम्मत कार्यों को निष्पादित कराएंगे।
विज्ञापन

 
‘हर हाल में ससमय न्याय मिलना चाहिए
उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए आने वाले व्यक्तियों को हर हाल में ससमय न्याय मिलना चाहिए। जनता को परेशान नहीं किया जाए। उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। नियमानुसार जनता की राजस्व संबंधित परेशानियों को दूर किया जाए। किसी के प्रभाव में आकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
‘किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता, कोताही और गड़बड़ी न हो
उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता, कोताही और गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने में राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ऑनलाइन म्यूटेशन का ससमय पारदर्शी तरीके से निष्पादन कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान चलाकर लंबित मामलों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित करना सुनिश्चित किया जाए। अस्वीकृत म्यूटेशन से संबंधित मामले में कारण स्पष्ट होना चाहिए।
 
‘बिचौलिए कार्यालय पर हावी नहीं हों’
डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी और आरओ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे तथा कर्मियों पर नजर बनाकर रखेंगे। बिचौलिए कार्यालय पर हावी न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। राजस्व कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। सभी कार्य ससमय नियमानुकूल तरीके से सम्पन्न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी राजस्व कार्यालयों की जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा औचक जांच भी कराई जाएगी।


उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय दिलाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य को पूरी संवेदनाशीलता के साथ करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभान्वित करें। वहीं, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह ने उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों और अमीनों को बेहतर तरीके से राजस्व कार्य को निष्पादित करने के गुर सिखाए। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी परिवादियों से भी मिले और उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवादियों की समस्याओं का समाधान नियमानुकूल कराना सुनिश्चित करेंगे।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन कभी भी कार्रवाई नहीं करना चाहता है, कार्रवाई अंतिम विकल्प के तौर पर अपनाई जाती है। सीमित संसाधन में अच्छे परिणाम देने की क्षमता ही एक आधिकारी को औरों से अलग करता है। संबंधों को काम में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। सरकारी नौकरी बहुत ही सौभाग्य से मिलती है, इसलिए काम करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed