फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: challan of bike kept at home was automatically deducted, 2 bikes are being driven by fraud

Bihar News: बेतिया में घर में रखी बाइक का अपने आप कट गया चालान, फिर ऐसे सामने आया फर्जीवाड़े का खेल

Mon, 19 Aug 2024 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

Bettiah News: पीड़ित वाहन मालिक सतीश ने मैनाटांड़ पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को उसके मोबाइल पर उसकी बाइक का एक हजार रुपये का ई-चालान कटने का मैसेज आया। जबकि उसकी बाइक उसके घर पर थी और वह बाइक लेकर कहीं नहीं गया था। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bettiah News: challan of bike kept at home was automatically deducted, 2 bikes are being driven by fraud
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर में रखी बाइक का चालान कट गया है। बाइक मालिक के मोबाइल पर जब चालान कटने का मैसेज आया तो वह दंग रह गया कि उसकी बाइक घर पर है तो उसका चलान कैसे कट गया। मामले को लेकर उसने पश्चिमी चंपारण जिले की शिकारपुर पुलिस से संपर्क किया। पीड़ित की पहचान बगहा पुलिस जिले के लौकरिया थानाक्षेत्र के बहुरवा गांव निवासी महंत शाह के बेटे सतीश कुमार गुप्ता (32) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित वाहन मालिक सतीश ने मैनाटांड़ पुलिस को आवेदन देकर बताया कि 15 जुलाई को उसके मोबाइल पर उसकी बाइक का एक हजार रुपये का ई-चालान कटने का मैसेज आया। जबकि उसकी बाइक उसके घर पर थी और वह बाइक लेकर कहीं नहीं गया था।
विज्ञापन


उसके बाद वह तीन अगस्त को इस बात की जानकारी जुटाने के लिए शिकारपुर थाने पहुंचा। वहां पता चला कि शिकारपुर पुलिस द्वारा लौरिया नरकटियागंज रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रिपल लोडिंग का फाइन एक हजार रुपये का काटा गया था। चालान काटने के दौरान बाइक सवार ने अपना नाम अब्दुल कलाम पिता फाजिल मियां बताया था, जो मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के सुखलही गांव का निवासी है। जब मामले का सत्यापन किया गया तो बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर और इंजन नंबर सतीश कुमार गुप्ता के नाम पर ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मेरी बाइक का सेम नंबर मैनाटांड़ थानाक्षेत्र के सुखलही गांव में फर्जीवाड़ा कर उपयोग किया जा रहा है। वहीं, आवेदक ने पुलिस से फर्जीवाड़ा कर उसके नाम से बाइक चलाने के लिए बाइक मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed