फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: bike of young man going to pick up his wife met with an accident, he died during treatment

Bihar News: पत्नी को बुलाने जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, इलाज के दौरान मौत; एक की हालत गंभीर

Tue, 20 Feb 2024 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Feb 2024 07:13 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: अस्पताल नाका के थाना प्रभारी सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, गंभीर स्थिति में घायल रंजीत को डॉक्टर ने जीएमसी पटना रेफर कर दिया है। हालांकि परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए हैं।

विज्ञापन
Bettiah News: bike of young man going to pick up his wife met with an accident, he died during treatment
मृतक उदय कुमार महतो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में अपनी पत्नी को बुलाने जा रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसके इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना जिले के बेतिया मैनाटाड़ मुख्य पथ स्थिति लौकरिया मंदिर के पास घटी। जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी सुगर गांव निवासी बिजली मिस्त्री उदय कुमार महतो (30) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के बरोहीया गांव निवासी पेट्रोल पंप के कर्मी रंजीत कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई राजा ने बताया कि उसके घर पर हनुमान आराधना होने वाली थी। उसके बड़े भैया का ससुराल आरा है। उसकी भाभी अपने मायके आरा से अपने ससुराल घोघा महछी सुगर गांव आ रही थीं, जिनको रिसीव करने के लिए भैया बाइक से बेतिया जा रहे थे। इस दौरान घोघा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहां से दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना लेकर जाते समय नानोसती के पास उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव के मुखिया गिरिश ने बताया कि उदय कुमार महतो की मौत से उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उदय का एक पांच साल का बेटा और सात साल की बेटी है।

 
इधर, अस्पताल नाका के थाना प्रभारी सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, गंभीर स्थिति में घायल रंजीत को डॉक्टर ने जीएमसी पटना रेफर कर दिया है। हालांकि परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed