{"_id":"673aff7c10ca1fe3da0ebfbb","slug":"bettiah-news-3-people-including-mother-and-son-died-after-being-burnt-in-fire-caused-by-gas-leakage-chhath-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे मां और बेटे सहित तीन लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे मां और बेटे सहित तीन लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम
Mon, 18 Nov 2024 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:19 PM IST
सार
Bettiah News: पीड़ित परिवार की रिश्तेदार प्रभा देवी ने कहा कि हम सब छठ पर्व की तैयारियों में खुश थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गैस रिसाव से लगी आग ने हमारी खुशियां छीन लीं। पूरा परिवार गम में डूब गया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से अब तक किसी आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में छठ पर्व की तैयारियों के बीच गैस रिसाव से लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के तीन लोग मां और दो बेटे बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान तीनों लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
पहले मां, फिर दोनों बेटों ने तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, घटना छह नवंबर को मझौलिया थानाक्षेत्र के वार्ड-1 स्थित मझौलिया गांव में हुई थी। विक्रमा शाह का परिवार लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में जुटा था। खाना बनाने के दौरान गैस पाइप में रिसाव हुआ, जिससे आग लग गई। विक्रमा शाह की पत्नी रीता देवी और उनके बेटे रवि कुमार (30) और प्रशांत कुमार (25) आग की लपटों में घिर गए। आग में झुलसने के बाद तीनों को गंभीर हालत में बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
आठ नवंबर को इलाज के दौरान रीता देवी की मौत हो गई। इसके बाद 11 नवंबर को रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। परिवार को यह दुख सहने का समय भी नहीं मिला था कि 17 नवंबर की रात को पटना में इलाज के दौरान प्रशांत कुमार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
इस घटना से विक्रमा शाह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रमा शाह ने खाना तक छोड़ दिया है और उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। घर में मातमी सन्नाटा है। गांव के लोग भी इस त्रासदी से सदमे में हैं। घटना की खबर सुनकर मुखिया सत्य प्रकाश ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
छठ की तैयारी करते समय हुई दुर्घटना
परिजनों ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार छठ पर्व के लिए खाना बना रहा था और आपस में बातचीत कर रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर से जुड़े पाइप में रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग भड़क उठी। गैस के पास बैठे रीता देवी और उनके दोनों बेटे आग को बुझाने के प्रयास में बुरी तरह झुलस गए।
छठ की खुशियां बदली मातम में
पीड़ित परिवार की रिश्तेदार प्रभा देवी ने कहा कि हम सब छठ पर्व की तैयारियों में खुश थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गैस रिसाव से लगी आग ने हमारी खुशियां छीन लीं। पूरा परिवार गम में डूब गया है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लोगों ने इस हादसे को एक बड़ी त्रासदी बताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन की ओर से अब तक किसी आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मुखिया ने हर संभव मदद का वादा किया है।