फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Married woman died under suspicious circumstances, accused of strangulation to death for dowry

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, दहेज के लिए गला घोट कर हत्या करने का आरोप; दो लोग पुलिस हिरासत में

Tue, 13 Feb 2024 01:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया में भेज दिया गया है। मृतका के गले पर काले धब्बे के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Bettiah: Married woman died under suspicious circumstances, accused of strangulation to death for dowry
मृतका चंदा देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव की है। मृतका की पहचान उपेंद्र दास की पत्नी चंदा देवी (22) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतका के भाई उमेश दास ने बताया कि उसकी बहन चंदा देवी की शादी सात माह पूर्व हिंदू रीति रिवाज से पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी उपेंद्र दास से हुई थी। लेकिन मेरी बहन के पति और उसके ससुराल वाले कार खरीदना चाहते थे, जिसके लिए उन लोगों को एक लाख रुपये कम पड़ रहे थे। वह रुपये वे लोग मेरी बहन से दहेज के रूप में मांग रहे थे। जब मेरी बहन ने मुझसे दहेज में पैसे की मांग की तो मैंने इनकार कर दिया। उसके कारण मेरी बहन को लगातार मारपीट की जा रही थी। साथ ही प्रताड़ित भी किया जाता था।
विज्ञापन


उमेश ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि आपकी बहन की उसके पति और परिजनों ने गला घोटकर हत्या कर दी है। उसके बाद हम लोग भागे-भागे अपनी बहन के घर पहुंचे। वहां देखा कि मेरी बहन का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ है। उसके गले पर काले धब्बे के निशान थे। वहीं, घटना के बाद से उसके ससुराल वाले सभी लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मृतका की दो देयादीन रीता देवी और पुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया में भेज दिया गया है। मृतका के गले पर काले धब्बे के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि मौत कैसे हुई है। वहीं, दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed