{"_id":"678ba5212b97f9fbab0e17d6","slug":"bettiah-elderly-man-attacked-with-sharp-weapon-while-guarding-crop-died-murder-suspected-in-land-dispute-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: फसल की रखवाली के वक्त बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, मौत; जमीनी विवाद में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: फसल की रखवाली के वक्त बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, मौत; जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
Sat, 18 Jan 2025 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:27 PM IST
सार
Bettiah News: पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मांगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में खेत में रखवाली करने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। यह घटना बगहा पुलिस जिले के पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर औसानी गांव की है। वहीं, मृतक की पहचान किशुन बीन (60) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात खेत में बने फूस के घर में अपराधियों ने घुसकर बुजुर्ग पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले से घायल बुजुर्ग रात भर तड़पता और चिल्लाता रहा। बुजुर्ग के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें हैं। इधर, शनिवार की सुबह जब कुछ लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि बुजुर्ग गंभीर स्थिति में तड़प रहा है। उसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के बेटे जंगली बीन ने बताया कि उनके परिवार से जमीन विवाद चल रहा था। जंगली बीन ने आशंका जताई कि खेदारू यादव और साहेब यादव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके पिता की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ये दोनों व्यक्ति उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई थी। जंगली का मानना है कि यही विवाद उनके पिता की मौत की वजह बना है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किशुन बीन अपने गांव के पास खेत में बने एक फूस के घर में रात को फसल की रखवाली करने रहे थे। वह खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे थे। शनिवार की सुबह गांव के पड़ोसियों ने उन्हें खून से लथपथ अवस्था में देखा, इसके बाद घटना की सूचना मृतक के बेटे को दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वहां जंगली बीन अपने पिता को झोपड़ी में खून से लथपथ पाया। उसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिर लोगों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी पटखौली थाना को दी, जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजन भी गहरे सदमे में हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मांगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।