फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: A young man like brother-in-law entered house and raped woman, accused arrested

Bihar: बेतिया में रिश्ते का अपमान! देवर लगने वाले युवक ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

Bettiah: बेतिया में रिश्ते में देवर लगने वाले युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता ने आवेदन में चौंकाने वाला खुलासा भी किया है।

विज्ञापन
Bettiah: A young man like brother-in-law entered house and raped woman, accused arrested
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में रिश्ते में देवर लगने वाले एक युवक ने मुंह दबाकर एक महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति कमाई करने के लिए काश्मीर गए हुए हैं। इधर, महिला नरकटियागंज में अपना खुद का घर बनवाकर अपने बच्चों की परवरिश करती है। पीड़िता ने बताया कि 28 मई को दिन में तीन बजे उसके रिश्ते में लगने वाला देवर ब्लॉक रोड बरवा गांव निवासी शमशुल आलम उसके घर में घुस गया। उसके बाद उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाना चाहा। जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसका मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया। हालांकि इस दौरान महिला की बहन ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बना लिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसका घर गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। इस बात की शिकायत उसने अपनी ननद से की। उसके बाद ननद और उसके पति मामले में पंचायत बैठाने की बात कहकर टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित महिला ने एफआईआर में यह भी बताया कि उसके पति का बहनोई विपत शेख भी उससे उसके पति के बाहर होने का गलत फायदा उठाकर जबरन संबंध बना चुका है। वह बराबर घर में आता था और उसे अकेला देख जबरन संबंध बना लेता था। लेकिन लोकलाज की वजह से वह अपने घरवालों को कुछ नहीं बता सकी। इधर, जब शमशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह बात बहनोई विपत तक पहुंची। तब वह अपनी पोल खुल जाने के डर से चार दिन तक पंचायत बैठाने की बात कहकर मामले को टालता रहा। पीड़ित महिला को जब अंदेशा हुआ तो उसने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

 
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। दुष्कर्म करने के मामले में शमशुल आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। वहीं, पीड़ित महिला को बयान और मेडिकल के लिए बेतिया भेजा गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें हर हाल में पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed