{"_id":"6855174e1634c271bb0fbb0c","slug":"bettiah-10-year-old-murder-cricket-dispute-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: क्रिकेट खेल के विवाद में 10 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: क्रिकेट खेल के विवाद में 10 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी फरार
Fri, 20 Jun 2025 01:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में 10 वर्षीय बच्चे की 12 वर्षीय नाबालिग द्वारा चाकू से हत्या कर दी गई। यह घटना परसा पंचायत के चंवरी सरेह इलाके में हुई। आरोपी बच्चा अपने परिवार समेत फरार है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव के साथ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पंचायत अंतर्गत चंवरी सरेह में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप एक 12 वर्षीय नाबालिग पर है, जो वारदात के बाद अपने परिवार समेत फरार हो गया है।
मृतक की पहचान लड्डू कुमार, पिता शिवशंकर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी केशव सिंह (पुत्र जयप्रकाश सिंह) ने गुरुवार को लड्डू को परसा रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और उसे पास के गन्ने के खेत में ले गया। वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी बच्चे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लड्डू की हत्या कर दी। खून से लथपथ हालत में लड्डू खेत में गिर पड़ा। जब तक ग्रामीण पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। क्रिकेट खेलते समय भी अक्सर कहासुनी होती थी। मृतक लड्डू अपने दादा दादी के साथ गांव में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके माता पिता तमिलनाडु में रोज़गार के सिलसिले में रहते हैं।
घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और परिजनों के साथ आरोपी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि न केवल आरोपी की, बल्कि उसके पिता की भी गिरफ्तारी की जाए। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ विवेक दीप ने पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों को शांत किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजवाया। पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च और कैंपिंग शुरू कर दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से दिलाई राहत, जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी भले ही नाबालिग है, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपी व उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मझौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को कई संदिग्ध ठिकानों पर भेजा गया है।