फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: सावन माह की तैयारी में रोड़ा बन रहा बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के पुरोहितों का धरना, SDM ने कही यह बात

Fri, 14 Jun 2024 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

Bihar: सावन माह की तैयारी में रोड़ा बन रहा बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के पुरोहितों का धरना, SDM ने कही यह बात
Baba Garibnath Dham Temple: protest of priests is becoming a hindrance in preparations for month of Sawan
 
विज्ञापन
Baba Garibnath Dham Temple: protest of priests is becoming a hindrance in preparations for month of Sawan
मंदिर में पुजारियों और सेवैत का लगातार दस दिन से धरना जारी है - फोटो : अमर उजाला

सावन माह के शुरुआत होने में महज एक माह रह गया है। लेकिन मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में बीते 10 दिन से जारी पुजारी और सेवैत का धरना प्रदर्शन तैयारी की राह में रोड़ा बन गया है। इसके कारण इस प्रसिद्ध महा मेले में समस्या आ सकती है। इसे लेकर एसडीएम पूर्वी अमित कुमार पुजारियों के धरने को जल्द खत्म कराने की दिशा में काम में जुट गए हैं। गौरतलब है कि मंदिर के तीस से अधिक पुजारी, कर्मी और सेवैत परिवार बीते 10 दिन से अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Baba Garibnath Dham Temple: protest of priests is becoming a hindrance in preparations for month of Sawan
मंदिर में पुजारियों और सेवैत का लगातार दस दिन से धरना जारी है - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर में बीते 10 दिन से जारी अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन को जल्द खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दिनों मंदिर में रखे दान पात्र को माह में दो बार खोलने और दो पुजारियों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति सहित कई अन्य मांग को लेकर बीते पांच जून से पुजारी और सेवैत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यही नहीं इसको लेकर के इन पुजारियों ने मंदिर के पूजन कार्य से खुद को अलग कर लिया है। इस कारण से मंदिर को राजस्व का नुकसान हो रही है। यही नहीं इसको लेकर पूजन कार्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब जब श्रावण माह की तैयारी की जा रही है, ऐसे में मंदिर में जारी धरना प्रदर्शन से तैयारी पर असर पड़ता हुआ दिख रहा है।
 
Baba Garibnath Dham Temple: protest of priests is becoming a hindrance in preparations for month of Sawan
मंदिर में पुजारियों और सेवैत का लगातार दस दिन से धरना जारी है - फोटो : अमर उजाला

इस मामले को लेकर मंदिर के प्रशासक और उपाध्यक्ष एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करा लिया जाएगा और इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। यही नहीं कई मांग मान ली गई हैं, कुछ मांग को लेकर न्यास समिति के अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। सावन माह की तैयारी शुरू है और मेला में और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी दिक्कत नहीं होगी इस दिशा में हम लोग लगातार प्रयासरत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed