फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Arrah: Bad roads increased the problems of the people, the danger increased further during rains

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार पर अज्ञात वाहन की चपेट, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 Sep 2025 12:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 12:43 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 35 वर्षीय सतीश कुमार को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Arrah: Bad roads increased the problems of the people, the danger increased further during rains
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुरजिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शख्स को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय सतीश कुमार (वीरपुर गांव, कांटी थाना क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और उन्होंने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

 

पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक और दो अन्य व्यक्ति बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी साहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है। परिजन और ग्रामीण हादसे की घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के अचानक चले जाने पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed