{"_id":"668a94d8cde3de44aa0bb277","slug":"a-woman-body-was-found-in-a-sack-under-suspicious-circumstances-in-muzaffarpur-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का बोरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का बोरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jul 2024 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक महिला का बोरे में शव मिला है। हत्या कर शव को बोरे में रखकर फेंके जाने की आशंका जताई गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
महिला का बोरे में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आज दिन में सदर थाना क्षेत्र इलाके के मधुबनी फोर लेन के पास ग्रामीणों को एक शव मिला। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद FSL की टीम मौके पर पहुंची और जिसके बाद शव को बोरा से बाहर निकला गया।शव चार पांच दिन पुराना बताया जा रहा था।वही महिला के शव का ठीक से पहचान नहीं हो पाई सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वही पूरे मामले में सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया की एक शव बोरे में मिलने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर जांच करने बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।शव का अभी तक पहचान नही हो पाई है।शव का पुराना लग रहा है।इस लिए महिला की पहचान नही हो पाया है।पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है। प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हुआ है शव की शिनाख्त करवाई जा रही है।
विज्ञापन