{"_id":"667cfccc4a33d075890cd39e","slug":"a-terrible-collision-occurred-between-a-truck-and-a-tractor-while-trying-to-overtake-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार बनी काल: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर, 20 फीट नीचे खाई में गिरा ट्रैक्टर; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार बनी काल: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर, 20 फीट नीचे खाई में गिरा ट्रैक्टर; एक की मौत
Thu, 27 Jun 2024 11:16 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:16 AM IST
सार
Accident News: वैशाली जिले के हाजीपुर में ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोड़दार टक्कर हुईं है। जिससे 20 फीट नीचे खाई में ट्रैक्टर गिर गया है। इस घटना में ट्रैक्टर की नीचे दबने से चालाक की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो जाने के बाद ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर चालक पटना जिले के रानीपुर पैजवा सदर गांव निवासी महाराज यादव का 45 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बताया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक पटना से लोहे की प्लेट लोड करके हाजीपुर की तरफ आ रहा था, तभी जैसे ही सेतु पार कर हाजीपुर में प्रवेश किया, वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही चालक अपना संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर 20 फिट गहरे खाई में गिर गया। घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का भीषण जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते हैं गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस दलबल के साथ मौके से घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से ट्रैक्टर चालक को बाहर निकला, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन