{"_id":"68dca5d6931de003760ddfc0","slug":"15-year-old-youth-dies-in-bike-accident-friend-seriously-injured-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाइक दुर्घटना में 15 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाइक दुर्घटना में 15 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
Wed, 01 Oct 2025 09:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:24 AM IST
सार
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 15 वर्षीय प्रणव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र में एकरा ओवर ब्रिज के पास मंगलवार को एक बाइक दुर्घटना में 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सदर अस्पताल लाया। डॉक्टरों ने प्रणव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल हिमांशु कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान दिग्गी पचकुरवा निवासी स्वर्गीय अजय सिंह के पुत्र 15 वर्षीय प्रणव कुमार के रूप में हुई है। वह 11वीं का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। हादसे में घायल युवक की पहचान उतक गांव निवासी पशुपति कुमार के पुत्र 16 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।
पढ़ें: बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रणव और हिमांशु दोस्त थे और दोनों घर से बाइक लेकर घूमने निकले थे। घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रणव की मां अस्पताल पहुंच गई और बेटे का शव देखकर बार-बार बेसुध हो रही थीं। प्रणव के पिता की दो वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इस दुर्घटना ने परिवार और गांव में शोक और मातम फैला दिया है।