{"_id":"67c6aec59396cb33c7069032","slug":"14-statues-of-ashtadhatu-stolen-from-temples-in-sitamarhi-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीतामढ़ी में मंदिरों पर संकट, अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी… सुरक्षा पर उठे सवाल; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीतामढ़ी में मंदिरों पर संकट, अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी… सुरक्षा पर उठे सवाल; जानें मामला
Tue, 04 Mar 2025 01:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:11 PM IST
सार
Bihar News: सीतामढ़ी में चोरों ने भगवान की मूर्तियों को भी नहीं छोड़ा। इसी कड़ी में शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित एक ठाकुरबाड़ी का है, जहां सोमवार देर रात चोरों ने बेशकीमती अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी कर लीं। आइये जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले में मंदिरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हाल के दिनों में लगातार मंदिरों में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस शहर में भी इन अपराधों को रोकने में नाकाम दिख रही है, तो ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा की स्थिति और भी गंभीर है।
विज्ञापन
ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के गणेश सिनेमा रोड स्थित एक ठाकुरबाड़ी का है, जहां सोमवार देर रात चोरों ने बेशकीमती अष्टधातु की 14 मूर्तियां चोरी कर लीं। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
150 साल पुरानी मूर्तियां हुई गायब
ठाकुरबाड़ी के पुजारी उमाशंकर दास ने बताया कि रात में पूजा करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर वे सोने चले गए थे। सुबह जब सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो राम-जानकी परिवार, हनुमान जी, गणेश जी समेत कुल 14 अष्टधातु की मूर्तियां गायब थीं। ये मूर्तियां करीब 150 साल पुरानी थीं और इनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, लेकिन जनता में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों का कहना है कि मंदिरों में चोरी और मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम को लगाया है।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर मूर्तियों की बरामदगी की जाएगी। इस तरह की बढ़ती घटनाओं को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।