फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   13th day of Voter Rights Yatra in Bihar, Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav reached Bettiah

Bihar: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का 13वां दिन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहुंचे बेतिया

Fri, 29 Aug 2025 10:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज 13वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बेतिया पहुंचे, जहां राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनका काफिला छावनी रोड, सुप्रिया रोड और रेलवे स्टेशन चौक से गुजरेगा।
 

विज्ञापन
13th day of Voter Rights Yatra in Bihar, Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav reached Bettiah
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का 13वां दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा का आज (शुक्रवार) 13वां दिन है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार सुबह बेतिया पहुंचे। यहां हरि वाटिका चौक पर राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उनका काफिला छावनी रोड, सुप्रिया रोड और रेलवे स्टेशन चौक से होते हुए आगे बढ़ेगा। खास बात यह है कि राहुल गांधी के काफिले में 100 घोड़े भी शामिल किए गए हैं। यात्रा आज नौतन प्रखंड से गुजरते हुए गोपालगंज जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल
विज्ञापन


इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। गुरुवार की रात राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला मोतिहारी से बेतिया के चनपटिया प्रखंड स्थित कुड़िया कोठी पहुंचा था, जहां दोनों नेता ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed