फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur shelter home case: Former minister Manju Verma surrender

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला: फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बुर्के में किया सरेंडर

Tue, 20 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 20 Nov 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur shelter home case: Former minister Manju Verma surrender
मंजू वर्मा

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने एक गाड़ी में तीन लोगों के साथ आकर चुपचाप बेगूसराय जिले के मंझौल न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। वह इजलास में आकर बेहोश हो गईं और थोड़ी देर बाद ही खड़ी भी हो गईं। बाद में उनके इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया। उनपर आर्म्स एक्ट का केस चल रहा है।  


loader

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने एक गाड़ी में तीन लोगों के साथ आकर चुपचाप बेगूसराय जिले के मंझौल न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। वह इजलास में आकर बेहोश हो गईं और थोड़ी देर बाद ही खड़ी भी हो गईं। बाद में उनके इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया। उनपर आर्म्स एक्ट का केस चल रहा है।  



शनिवार को ही वर्मा के बेगूसराय स्थित घर के बाहर संपत्ति जब्त करने संबंधी नोटिस लगा दिया गया था। मंजू वर्मा की संपत्ति जब्त करने का आदेश बेगूसराय की मंझौल अदालत ने दिया था।

इससे पहले शुक्रवार सुबह बिहार पुलिस के एडीजी एसके सिंघल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि अगर मंजू वर्मा जल्द आत्मसमर्पण नहीं करती हैं तो बिहार पुलिस उनकी संपत्ति जब्त करेगी। एडीजी का ये बयान उस वक्त आया जब मंजू की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट बिहार पुलिस को फटकार लगा चुका है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी से मंजू वर्मा को निलंबित कर दिया था। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 29 बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की सनसनीखेज घटना के खुलासे के बाद बिहार सहित पूरे देश में इस घटना की चर्चा हुई थी।

मंजू वर्मा के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था

बिहार की पूर्व मंत्री रहीं मंजू वर्मा के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला था। जिसके संबंध में पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फरार नेता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बिहार और झारखंड स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामसे की सीबीआई जांच के दौरान उनके घर से गोला बारूद मिला था। इस घटना के बाद से ही वर्मा फरार चल रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI
कोर्ट काफी पहले मंजू वर्मा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। बिहार पुलिस द्वारा मंत्री को अब तक गिरफ्तार न किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ी फटकार लगाई थी। जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा था, 'बहुत खूब! कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा फरार हैं, बहुत खूब। यह कैसे हुआ कि मंत्री फरार है और किसी को नहीं पता कि वह कहां है। मुद्दे की गंभीरता का अहसास करें कि मंत्री मिल नहीं रही है। यह बहुत हुआ।'

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा था, 'हम आश्चर्यचकित हैं कि एक महीने से भी अधिक समय हो गया और पुलिस पूर्व मंत्री के बारे में पता नहीं लगा पाई। हम पुलिस को यह बताना चाहते हैं कि इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति के बारे में कैसे पता नहीं चल पाया है।' कोर्ट ने डीजीपी को अपने सामने पेश होने के लिए कहा था। सुप्रीम कोर्ट में 27 नवंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।

वहीं इससे पहले कोर्ट ने वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर कहा था, 'बिहार में कुछ भी ठीक नहीं है। पूर्व मंत्री छुपी हुई हैं और सरकार को पता ही नहीं है। मंत्री की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी सरकार उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।'

सीबीआई के सामने आई ब्रजेश की राजदार मधु 

ब्रजेश ठाकुर की खास राजदार मधु अपने वकील के साथ मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की जांच कर रही सीबीआई के सामने मंगलवार को  पहुंची। पत्रकारों से बात करते हुए मधु ने कहा कि वह न तो इस मामले में आरोपी हैं और न ही उनके खिलाफ कोई वारंट निर्गत है। वह तो सीबीआई के समक्ष अपना पक्ष रखने आई हैं। 

बिहार पुलिस और सीबीआई को मधु की काफी दिनों से तलाश थी। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले मधु की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने दिल्ली में भी दबिश दी थी। मधु के सामने आने के बाद अब इस मामले में कई राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed