{"_id":"5bf53168bdec2269a77178a5","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-accused-madhu-and-dr-ashwini-sent-to-cbi-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडः आरोपी मधु और डॉ अश्विनी सीबीआई हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडः आरोपी मधु और डॉ अश्विनी सीबीआई हिरासत में भेजे गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में आरोपी मधु और डॉ अश्विनी कुमार को स्थानीय अदालत ने पांच दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड में भेज दिया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने बीते मंगलवार को मामले से जुड़े इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एनजीओ का संचालन करने वाली मधु मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर की राज़दार मानी जाती है।
विज्ञापन
मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि पूछताछ के दौरान उन्हे पता चला कि मधु बच्चों को सेक्स कैसे करते हैं, यह सिखाने में शामिल थी। हालांकि मधु ने पूछताछ के दौरान कहा था कि बालिका गृह में जो कुछ हुआ, उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। वहीं आरोपी डॉक्टर अश्विनी कुमार को सीबीआई ने कुधनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। बता दें कि अश्विनी एक डॉक्टर है जो कथित रूप से नाबालिग लड़कियों को नशे के इंजेक्शन दिया करता था।
विज्ञापन
Muzaffarpur Home Shelter Case: Accused Madhu and Dr Ashwini have been sent to CBI remand for five days by a local court. #Bihar
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 21, 2018
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मामले में जांच के दौरान दर्ज आर्म एक्ट केस में गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में फरार चल रही बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बेगूसराय की एक अदालत में मंगलवार को आत्मसमर्पण किया। पूर्व मंत्री ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में बुरका पहनकर एक ऑटो से मझौल अनुमंडल न्यायालय पहुंची और न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने मंजू वर्मा को 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मालूम हो कि मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में बंद हैं।
मंजू वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सरकार विपक्ष और कोर्ट के निशाने पर थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी मंजू वर्मा की नहीं होने को लेकर बिहार सरकार को फटकार लगाई थी। वैसे मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार समेत देश के अन्य इलाकों में भी उनके कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन अंत तक पुलिस उन्हें नहीं खोज पाई। वैसे पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस मुख्यालय ने सफाई दी है। एडीजी एस. के. सिंघल ने कहा है कि पुलिस के दबाव में मंजू वर्मा ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अब मंजू वर्मा की अचल संपत्ति और बैंक एकाउंट जब्त करने वाली थी, शायद इसी से डरकर उन्होंने आत्मसमर्पण किया है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में 29 बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की सनसनीखेज घटना के खुलासे के बाद बिहार सहित पूरे देश में इस घटना की चर्चा हुई थी।