फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur shelter home case accused brajesh thakur was sent to patiala in tight security

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: आरोपी ब्रजेश ठाकुर को कड़ी सुरक्षा में भेजा गया पटियाला

Thu, 01 Nov 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 01 Nov 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur shelter home case accused brajesh thakur was sent to patiala in tight security
Brajesh Thakur - फोटो : ANI

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बुधवार की रात कड़ी सुरक्षा में पटियाला भेजा गया। उसे रात के 8 बजे ही भागलपुर केंद्रीय जेल से नवगछिया रेलवे स्टेशन लाया गया था, जहां से करीब 12 बजे उसे आम्रपाली एक्सप्रेस से पटियाला जेल रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पटियाला की जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इससे पहले ब्रजेश ठाकुर भागलपुर केंद्रीय जेल में विशेष सुरक्षा वाले कारागार में बंद था। उसे 11 अक्तूबर को प्रशासनिक आधार पर मुजफ्फरपुर जेल से भागलपुर लाया गया था। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई में कहा था कि ब्रजेश ठाकुर बिहार में रसूख वाला मालूम पड़ता है और वो जांच में बाधा पहुंचा सकता है। इसलिए उसे बिहार से बाहर किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रजेश ठाकुर को पटियाला जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर एक पत्र मंगलवार की रात ही जेल अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को मिल गया था। इसके बाद रात में ही पुलिस अधिकारी और सुरक्षा जवानों की प्रतिनियुक्ति का पत्र जारी कर दिया गया था। फिर ब्रजेश ठाकुर और उसकी सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी और सुरक्षा जवानों का आम्रपाली एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया गया। 


बुधवार की दोपहर पुलिस केंद्र से पुलिसकर्मी जेल पहुंचे। तब तक ब्रजेश ठाकुर का सामान भी पैक हो चुका था। डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेकअप भी कर लिया था। फिर जेल की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे रात में रवाना किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed