फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: Magistrate releases order to attach property of Brajesh Thakur's wife and six other 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह : ब्रजेश की पत्नी समेत सात लोगों की संपत्ति जब्त करने का आदेश

Fri, 30 Nov 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 30 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur: Magistrate releases order to attach property of Brajesh Thakur's wife and six other 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर की पत्नी और छह लोगों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। जिन लोगों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है वो सभी सेवा संकल्प समिति के हैं जो कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह चलाते थे। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरूवार को मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में साइस्ता परवीन उर्फ मधु व अश्विनी कुमार को सीबीआई ने रिमांड पर लिया। इस पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हुए। इन्होंने सीबीआई अधिकारियों को उन अधिकारियों के नाम भी बताए हैं जो ब्रजेश ठाकुर को बचाने में मदद कर रहे थे। इनमें समाज कल्याण विभाग व स्थानीय पुलिस के कई स्थानीय पुलिस अधिकारी शामिल हैं।  
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई टीम समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। मधु ने सीबीआई को बताया कि ब्रजेश के खिलाफ कोई भी मुंह नहीं खोलता था। उसकी सरकारी संगठनों के अधिकारियों से गहरी पैठ थी। ब्रजेश के कारनामों का पता होने के बाद भी बाल कल्याण समिति और विभागीय अधिकारी चुप रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जांच के बाद भी वह बालिका गृह में सबकुछ ठीक होने की रिपोर्ट देते थे। इस सब खुलासे के बाद सीबीआई ऐसे अधिकारियों की जांच के लिए सूची तैयार कर रही है। मधु के बाद अब सीबीआई समाज क्लयाण समिति के अध्यक्ष दिलीप वर्मा की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed