फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur liquor scandal: People died, eyesight also lost; poisonous liquor, bihar police

Bihar Hooch Tragedy : फिर दो की मौत, दो की आंखों की रौशनी गई; जहरीली शराब के नाम से हड़कंप

Sun, 24 Sep 2023 10:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Sep 2023 10:32 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब मिलने का सिलसिला एक भी दिन नहीं रुका। बीच-बीच में शराब से मौतें भी होती रह रहीं। अब तो इन मौतों पर भी मुआवजा का प्रावधान  है। एक बार फिर दो लोगों की शराब से मौत हुई है। दो की आंखें बर्बाद हो गई हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur liquor scandal: People died, eyesight also lost; poisonous liquor, bihar police
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर में दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दो लोगों की आंख की रौशनी चली गईं। परिजनों का आरोपी है कि जहरीली शराब पीने के बाद ऐसी हालत हुई है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि इलाके में खुलेआम देसी और विदेशी शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि सभी ने शनिवार शाम को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। रविवार सुबह-सुबह दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की आंख की रौशनी चली जाने से उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां कोई शराबबंदी नहीं है। आसानी से शराब मिलता है।
विज्ञापन




 

Muzaffarpur liquor scandal: People died, eyesight also lost; poisonous liquor, bihar police
जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

शिवचंद्र पासवान पर शराब बेचने का आरोप
इधर, मरने वालों के मोहल्ले में रहने वाले शिवचंद्र पासवान द्वारा शराब बेचने की बात सामने आई है। घटना के बाद से वह फरार है। शराब छापेमारी के दौरान वह घर से फरार मिला। इसके बाद पुलिस टीम मौके से उसकी बेटी और पत्नी को हिरासत में ले लिया। इधर, घटना के बाद टाउन एएसपी अवधेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने शराब पी थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगो के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के एक दिन बाद यानी मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने शराब पी थी। जिसके बाद अगले सुबह तबियत खराब हो गई थी। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान दो की मौत हो गई।
 

Muzaffarpur liquor scandal: People died, eyesight also lost; poisonous liquor, bihar police
इलाज के लिए धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बर्फ फैक्ट्री की आड़ में देसी शराब का धंधा करने लगा शिवचंद्र
बताया जा रहा है कि शिव चंद्र पासवान एक बर्फ फैक्ट्री घर के समीप ही चलता है। उसी बर्फ फैक्ट्री की आड़ में देसी शराब का धंधा करने लगा। वह बीते कई सालों से शराब के धंधे से जुड़ा है। फिलहाल, वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विश्कर्मा पूजा के दिन आधा दर्जन से अधिक लोगों ने शिवचंद्र पासवान से शराब खरीद कर पी थी। इसके बाद से ही सभी की हालत खराब हो गई। निजी अस्पताल में सभी अपना इलाज करवा रहे थे, इसमें से दो लोगों की मौत के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

मरने वालों के बारे में जानिए

  • उमेश शाह (50)

परिजनों का कहना है किउमेश साह पेंटर का काम करता था। परिवार गुवाहाटी में रहता है।

  • पप्पू राम (32)

पप्पू इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। परिवार पोखरिया पीर इलाके में ही रहता है।


इनकी आंखो की रौशनी गई

  • राजू शाह (45)

राजू साह मजदूरी करता है। राजू और उसकी पत्नी का तलाक हो चुका था।

  • धर्मेंद्र कुमार (26)

धर्मेंद्र गैस वेंडर का काम करता था। परिवार पोखरिया पीर इलाके में ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed