फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder of a person sleeping outside house in Buxar, blood soaked body found near door in morning

Bihar Crime: बक्सर में घर के बाहर सो रहे शख्स की गर्दन काट कर हत्या, सुबह दरवाजे के पास खून से लथपथ मिला शव

Sat, 29 Apr 2023 03:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

बक्सर SP मनीष कुमार ने बताया कि गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या हुई है। लेकिन अभी कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Murder of a person sleeping outside house in Buxar, blood soaked body found near door in morning
सिकरौल थाना, बक्सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बक्सर के सिकरौल थाना क्षेत्र के रेका पांडेयपुर में दरवाजे के बाहर सो रहे एक शख्स की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अक्षय पांडेय (42) के रूप में की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। अक्षय पांडेय अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन


दरअसल, कोरान सराय पुलिस ने उसे छह फरवरी को शराब तस्करी के मामले में रंगे हाथ पकड़ कर जेल भेज दिया था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं तस्करी के पैसों के लेनदेन में तो युवक की हत्या नहीं की गई है या मामला कुछ और है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



मृतक अक्षय पांडेय की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, रेका पांडेयपुर निवासी रामेश्वर पांडेय का बेटा अक्षय पांडेय शुक्रवार की रात खाने के बाद घर के मुख्य दरवाजे के बाहर चटाई बिछा जमीन पर ही सो गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि अक्षय की गर्दन रेत दी गई है और वह खून से लथपथ पड़ा हुआ है। यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई। दरवाजे के पास पड़ोसियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना सीकरौल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि युवक शराब तस्करी मामले में छह फरवरी को जेल गया था। जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अक्षय पांडेय की पत्नी के अलावा चार बेटियां और दो बेटे हैं।


बक्सर SP मनीष कुमार ने बताया कि गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या हुई है। लेकिन अभी कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed