फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder Mystery of Bihar: eye witness Baby described live murder, daughter told father killed mother in begusar

Bihar : 11 घंटे मां की लाश के साथ कमरे में बंद चार साल की बेटी बनी गवाह; ऐसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Sat, 27 May 2023 12:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 May 2023 12:36 PM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : शराब बेचने के धंधे से पति को बाहर निकालने की जिद करती-करती नेहा अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। ससुराल वालों के अनुसार यह सुसाइड है, लेकिन 4 साल की उसकी बेटी ने खौफनाक सच सामने ला दिया है। पुलिस भी यकीन करने को मजबूर हो रही है।

विज्ञापन
Murder Mystery of Bihar: eye witness Baby described live murder, daughter told father killed mother in begusar
आरोपी पति के साथ नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उसे नहीं समझ कि मौत किसे कहते हैं। उसे यह भी नहीं पता कि अब उसकी मां कभी नहीं बोलेगी। 11 घंटे से मां को शांत पड़ी देखने के बाद चार साल की बेटी बोली तो उसने कथित सुसाइड को मर्डर की ओर घुमा दिया। बच्ची ने बताया कि पापा ने मारा, पापा ने टांगा। बच्ची इतनी तो होशियार देखने से लग रही कि वह पापा के कहने पर गेट लगा लेगी, लेकिन अब देखना है कि दरवाजा सही में पिता के कहने पर उसने ही लगाया है या नहीं। क्योंकि, दरवाजा बंद था। वाकया बेगूसराय से ही सामने आया है। अपनी मां की हत्या की चश्मदीद गवाह इस बार भी यहां एक छोटी बच्ची बनी है। बच्ची ने पुलिस के सामने जो कहा, उससे वह भी मानने को मजबूर हो रही कि सुसाइड नहीं, यह मर्डर है। 'अमर उजाला’ वीडियो कैमरे के सामने पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के बयान को सामने ला रहा है, शेष यह जांच पुलिस को करनी है कि क्या सच, क्या झूठ है।
विज्ञापन

 

Murder Mystery of Bihar: eye witness Baby described live murder, daughter told father killed mother in begusar
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
शराब बेचने से मना करने पर शुरू हुआ था विवाद
बेगूसराय में शुक्रवार को संत नगर .मुहल्ले में अमन की पत्नी नेहा बार-बार पति से कह रही थी कि वह शराब बेचने का धंधा बंद कर दे। झंझट इसी बात पर बढ़ गया। घंटों तनाव के बाद सुबह का दृश्य दूसरी तरह का था। नेहा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर मायके वाले पहुंच चुके थे। छाती पीट-पीटकर रो रहे थे। इसी बीच पुलिस आई। पुलिस ने पहले आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खुदकुशी की आशंका देख पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। सामने पुलिस टीम को भी जो दिखा, वह हैरान कर देने वाला था। पुलिस को नेहा की लाश तो नजर आई ही,  चार साल की उसकी बेटी भी मिली। वह पिछले 11 घंटे से वहीं जगी-सोयी-बैठी थी। पुलिस ने उसे ननिहाल वालों को सौंप दिया। नानी ने थोड़ा संभलने के बाद बच्ची को प्यार करते हुए पूछा- मम्मी को किसने मारा? बच्ची ने कहा- पापा। नानी ने फिर पूछा कि मम्मी को किसने टांग दिया? बच्ची बोली- पापा ने। लोग हैरान रह गए, जब बच्ची ने कहा कि पापा ने अंदर से गेट लॉक करने भी कहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder Mystery of Bihar: eye witness Baby described live murder, daughter told father killed mother in begusar
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का बयान सुन पुलिस का यकीन बढ़ा
इसके बाद नेहा के मायके वालों की बातों पर पुलिस का यकीन बढ़ गया। मायके वालों ने बताया कि नेहा अपने पति को शराब बेचने से बार-बार मना करती थी। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर पति ने नेहा हत्या कर दी। बचने के लिए नेहा को फंदे से लटका दिया, ताकि लोग इसे आत्महत्या समझ सके। मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed