फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder in Muzaffarpur: Angry people demonstrated in Kanti over the murder of a nursing home owner

मुजफ्फरपुर में मर्डर: नर्सिंग होम चला रहे युवक की हत्या पर गुस्साए लोगों ने कांटी में किया प्रदर्शन

Tue, 13 Dec 2022 02:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 13 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या कर शव को चौर में फेंक दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। मृतक कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर के रहने वाले 35 वर्षीय पिंटू कुमार गुप्ता थे।

विज्ञापन
Murder in Muzaffarpur: Angry people demonstrated in Kanti over the murder of a nursing home owner
कांटी में हत्या के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या कर शव को चौर में फेंक दिया गया। मामला कांटी थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। मृतक कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर के रहने वाले 35 वर्षीय पिंटू कुमार गुप्ता थे। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन

Murder in Muzaffarpur: Angry people demonstrated in Kanti over the murder of a nursing home owner
मुजफ्फरपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले गांव के विवाद में धमकी मिली थी
मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि गर्दन ऐंठा हुआ था। गले और छाती पर जख्म के निशान थे। उनकी बाइक उल्टी गिरी हुई थी। पेड़ में रबड़ बांधा हुआ था। लाश को देखकर साफ लग रहा है कि हत्या कर फेंक दिया गया है। कांटी थानेदार संजय कुमार ने काफी मुश्किल से लोगों को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विकास ने बताया कि कांटी में ही पिंटू नर्सिंग होम चलाते थे। कुछ दिन पहले गांव में आपसी विवाद को लेकर लड़ाई भी हुई थी। उन्होंने विकास से कहा था कि कुछ लोग धमकी दे रहे हैं, तुम ठीक से रहना। सोमवार रात वे नर्सिंग होम से अपने किसी दोस्त को घर छोड़ने गए थे। स्टाफ अभिषेक को कॉल कर बोले कि आधे घंटे में नर्सिंग होम आ रहे हैं, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल भी बंद था।

रात में जहां कुछ नहीं दिखा, सुबह वहीं थी लाश
परिजन ने चिंतित होकर खोजबीन शुरू की। कांटी पुलिस को भी जानकारी दी गई। विकास ने कहा कि सुबह तक पुलिस के साथ खोजते रहे, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं मिला। जहां मंगलवार को लाश मिली, वहां सोमवार रात भी गए थे। उस समय वहां कुछ नहीं था। मंगलवार सुबह जब थक कर घर लौट रहे थे तो एक परिचित ने कॉल कर लाश मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed