{"_id":"6444f578c90656848d06437b","slug":"murder-by-entering-house-due-to-old-enmity-in-arrah-atmosphere-of-tension-in-village-four-accused-arrested-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आरा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल, चार आरोपी किए गए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आरा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल, चार आरोपी किए गए गिरफ्तार
Sun, 23 Apr 2023 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:38 PM IST
सार
मृतक के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के ही मैनेजर यादव सहित दर्जन भर नामजद लोग हथियार से लैस होकर मेरे घर में रात को जबरन घुस आए। फिर वे बोले कि तुम्हारे पिता कहां हैं। उसका मर्डर करने हम लोग आए हैं। इसके बाद उन लोगों ने मेरे पिता घनश्याम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में गस्त लगाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के आरा में पुरानी दुश्मनी में एक अधेड़ की उसके घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घटना कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र के सरैया गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति सरैया गांव निवासी अकल यादव का घनश्याम यादव (46) बताया जा रहा है। घनश्याम करीब छः महीने पहले एक हत्याकांड में सजा काट रहा था और जेल से जमानत पर घर आया हुआ था। इसी बीच शनिवार देर रात दर्जनों की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर एसडीपीओ चंद्र प्रकाश सहित कृष्णागढ़ ओपी प्रभारी विवेक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है
मृतक के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के ही मैनेजर यादव सहित दर्जन भर नामजद लोग हथियार से लैस होकर मेरे घर में रात को जबरन घुस आए। फिर वे बोले कि तुम्हारे पिता कहां हैं। उसका मर्डर करने हम लोग आए हैं। इसके बाद उन लोगों ने मेरे पिता घनश्याम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया कि इससे पहले इन लोगों ने मेरे घर में आग लगा दी थी। उस घटना में हम लोगों ने उन पर केस भी दर्ज किया गया था। ये लोग उसी केस को वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। जब मेरे पिता छह महीने पहले जेल से छूटकर आए तो इन लोगों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक की बेटी पुतुल कुमारी ने बताया कि पापा घर में सो रहे थे। इसी बीच दर्जन भर लोग हथियार लेकर घर में आए और मेरे पिता को गोली मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आरा सदर एसडीपीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हथियारबंद बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई है। मृतक भी एक हत्याकांड में जेल में बंद था और कुछ ही दिनों पहले वह जेल से छूटकर आया था। जहां कल रात उसकी घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस फिलहाल इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक घनश्याम यादव और मैनेजर यादव के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर मैनेजर यादव और उनके साथ अन्य लोगों ने घनश्याम यादव को गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई के तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है। बहरहाल हत्या की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।