फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder at Power House Chowk in Begusarai: E-rickshaw driver killed after minor dispute in crowded area

बेगूसराय में पावर हाउस चौक पर मर्डर: भारी भीड़ के बीच मामूली विवाद पर ई-रिक्शा चालक को भूना, भगदड़

Tue, 29 Nov 2022 01:12 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 29 Nov 2022 01:12 AM IST
सार

बेगूसराय शहर के भीड़भाड़ वाले पावर हाउस चौक पर सोमवार शाम मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। फायरिंग की आवाज और गोली से घायल व्यक्ति को तत्काल बेसुध देख वहां पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Murder at Power House Chowk in Begusarai: E-rickshaw driver killed after minor dispute in crowded area
पावर हाउस चौक पर युवक को गोली मारी, अस्पताल में मृत घोषित हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय शहर के भीड़भाड़ वाले पावर हाउस चौक पर सोमवार शाम मामूली विवाद में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। फायरिंग की आवाज और गोली से घायल व्यक्ति को तत्काल बेसुध देख वहां पर भगदड़ मच गई। ऐसी अफरातफरी मची कि पास से गुजरते नेशनल हाइवे तक की आवाजाही पर असर पड़ गया। लोग फायरिंग के डर से लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के कमरूद्दीनपुर निवासी वासुदेव साह उर्फ़ बासो साह का पुत्र सिंटू साह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ गुस्सा, मगर हंगामा नहीं
घटनास्थल पावर हाउस चौक नगर थाना क्षेत्र में है और सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यहां सामान्य से अधिक भीड़भाड़ रहती है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मामूली विवाद में ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ देर बाद जब अफरातफरी घटी तो लोगों ने पुलिस के प्रति गुस्सा दिखाया, हालांकि जाम या आगजनी की घटना नहीं हुई। लोग जुटे भी तो कुछ देर बाद नारेबाजी कर चले गए।

विज्ञापन

युवक की पहचान नहीं, कारण भी अज्ञात
पुलिस के अनुसार घटना का कारण और घायल की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मौके से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है। घटनास्थल के दुकानदारों और उस समय वहां मौजूद बाकी ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की जा रही है कि किस बात पर युवक का विवाद हुआ था या किसी पुराने विवाद में अचानक आकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed