फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Woman commits suicide due to family dispute

Begusarai Crime News: पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने की खुदकुशी, पुलिस ने जांच की शुरू

Sat, 23 Mar 2024 11:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

Begusarai Crime News: जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman commits suicide due to family dispute
महिला ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया मोहल्ले की है। मृतक महिला की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रिंकू कुमारी बीए की छात्रा थी और 2 वर्ष पूर्व उसकी शादी खगड़िया जिले के बसबिट्टी निवासी दिलखुश कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
शादी के बाद भी वह पढ़ाई के लिए अपने मायके में ही रहती थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते शाम पति-पत्नी में मोबाइल के माध्यम से कुछ कहासुनी हुई होगी और इसी से आक्रोशित होकर रिंकू कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि अन्य दिन की भांति रिंकू कुमारी अपने कमरे में चली गई, लेकिन बहुत देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को कुछ संदेह हुआ और जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो रिंकू कुमारी फंदे से लटकी हुई थी। फिलहाल इस घटना की सूचना बलिया थाने को दी गई। बलिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed